Medical
उत्तराखण्डनैनीतालराजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, चुनाव में समर्पण और मेहनत के साथ संघर्ष करने का लिया संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। संकल्प बैंकट हॉल में ज़िला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने नगर निगम मेयर पद के लिए मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता को प्रत्याशी के रूप में चयनित किया है। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में समर्पण और मेहनत के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश, मौसम विभाग ने नैनीताल जनपद में 30 अक्टूबर के लिए जारी किया ओरेंज अलर्ट
Ad

कार्यक्रम में प्रत्याशी ललित जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव को मजबूती से लड़ा जाए। बैठक में यह निर्णय हुआ कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 16 वार्ड को चार-चार वार्ड के सेक्टर में बांट दिया गया है। उनमें चार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह चुनाव जनता के अधिकार, विकास और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जनसमर्थन और जमीनी कार्य के आधार पर हल्द्वानी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेष: स्ट्रोक के लक्षणों को पहचाने- चेहरे का टेढ़ापन, हाथ में कमजोरी और बोलने में परेशानी को न करें नजरअंदाज, देरी पड़ सकती है भारी

कार्यक्रम में राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल, गोविंद बिष्ट, भोला दत्त भट्ट, खजान पांडे, योगेश जोशी, भुवन आर्य, हिमांशु जोशी, संजय बिष्ट, विशाल भोजक, किरन मेहरा, कुंदन नेगी, राधा चौधरी, रेनू तोमर, संदीप भैसोड़ा, भास्कर पलड़िया, राजा सहित सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉