Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी- नैनीताल हाइवे पर बल्दियाखान के पास गिरा पेड़, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को यातायात सुचारु कराने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- हल्द्वानी-नैनीताल सड़क मार्ग के वल्दिया खान पर आज दोपहर को सड़क पर चीड़ के पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। उसी मार्ग से जा रहे कुमाऊं कमिश्नर/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मौके से ही जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस कार्यालय एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों को तत्काल फोन करते हुए तत्काल सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते हुए यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इस दौरान सड़क मार्ग पर फंसे यात्रियों से कुमाऊं आयुक्त द्वारा धैर्य बनाने को कहा तथा उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही मार्ग से पेड़ हटाकर यातायात को सुचारू किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान अनेक बाईक व दोपहिया सवार यात्री जबरदस्ती पेड़ के किनारे / नीचे से वाहन को आगे ले जा रहे थे, जिन्हें सुरक्षा के दृष्टि से  कुमाऊं आयुक्त द्वारा रोका भी गया। उन्होंने सभी से अपील की कि वह ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें, कभी भी जबरदस्ती वाहन को आगे न ले जाएं ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने से रोका जा सके। इस घटना में किसी भी प्रकार से कोई क्षति नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉