Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

गुलदार ने महिला पर हमला कर मौत के घाट उतारा, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने की वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी:-  गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कोट ब्लॉक के बाडयू गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बाडयू गांव निवासी प्रभा देवी पत्नी मातबर सिंह मंगलवार को अपने पुराने मकान के पास घास लेने गई थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और गुलदार उन्हें घसीटते हुए पुराने मकान के खंडहर की ओर ले गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

जब काफी देर तक प्रभा देवी घर नहीं लौटीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद बाडयू गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। कई बार खेतों और आबादी के आसपास भी गुलदार दिखाई दिया, लेकिन समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। अब इस घटना के बाद लोग जंगल और खेतों की ओर जाने से डरने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने, प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और भी घटनाएं हो सकती हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। जरूरत पड़ने पर कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने लोगों से अकेले जंगल या सुनसान स्थानों पर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉