Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

वृद्ध व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर मार दिया

ADVERTISEMENTS Ad

गूलरभोज   रूप नारायण गौतम वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव रेंज दक्षिण गडग़दिया पूर्वी बीट ने मोबाइल के माध्यम से चौकी गूलरभोज पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति पर जंगल में बाघ ने हमला कर मार दिया है। सूचना पर पीपल पड़ाव रेंज के जंगल में जाकर पुलिस ने निरीक्षण किया तो वहां बलबीर सिंह पुत्र स्व. जरनैल सिंह निवासी ग्राम कोपा किरपाली, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंह नगर उम्र 70 वर्ष के रूप में मृतक की पहचान हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल हाइवे पर बल्दियाखान के पास गिरा पेड़, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को यातायात सुचारु कराने के दिए निर्देश
Ad

जानकारी में आया कि मृतक बलबीर सिंह वन गुर्जरों के झाले पर सरसों के खेत में बने मचान पर रहकर सरसों की फसल की रखवाली करते थे। रात्रि में बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बलबीर सिंह को जंगल में घसीटकर ले गया। जिसकी जानकारी वन गुर्जर गुलाम की पुत्री ने वन विभाग की टीम को दी। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रुद्रपुर में भिजवा दिया गया है। इस दौरान डीएफओ ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान करने के निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉