Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्या के लिए जन सुविधा शिविर का आयोजन जारी, आज वार्ड संख्या 5 और 6 में लगाए शिविर में मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में  नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से वार्ड-वार जन सुविधा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 5 एवं 6 में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों ने मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों ने इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बद्ध विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

आज के शिविर में आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत कुल 48 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से 9 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़ने/हटाने के आवेदन सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त नगर निगम से संबंधित 5 शिकायतें, मुख्य रूप से स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति के संबंध में प्राप्त हुईं, जिन्हें मौके पर ही सुधार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जीके भट्ट, विभागीय अधिकारी-कर्मी, वार्ड संख्या 5 की पार्षद नेहा अधिकारी और वार्ड संख्या 6 के पार्षद पंकज त्रिपाठी उपस्थित रहे। संबंधित पार्षदों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम की इस पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

अगला जन सुविधा शिविर दिनांक 24 सितम्बर 2025 को वार्ड संख्या 3 और 4 में आयोजित किया जाएगा। नगर निगम के कुल 60 वार्डों में से अब तक 56 जन सुविधा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से आमजन को उनके क्षेत्र में ही मूलभूत नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अगला जन सुविधा शिविर दिनांक 24 सितम्बर (बुधवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2  बजे तक वार्ड 4 के पंचेश्वर मंदिर आवास विकास एवं वार्ड 3 के जय माँ काली मंदिर धर्मशाला में एक साथ आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉