Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हल्द्वानी:- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हथियारों से लैस हमलावरों ने घर पर धावा बोलकर की फायरिंग, 35 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

गुरुवार शाम प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर ही किया समाधान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभऔर स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ घंटों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है।
ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि ओलावृष्टि की आशंका से फल और सब्जी उत्पादक क्षेत्रों में किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉