Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पुलिस और बदमाशों के बीच गश्त के दौरान मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच गश्त के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी पंकज गैरोला ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस जानकारी के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र में एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार टीम के साथ रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी बहादराबाद लोहे के पुल नहर पटरी मार्ग से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पैदल आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी तमंचे से फायर करने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। झाड़ियों में एक तमंचा देशी 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

घायल की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत (40 वर्ष) निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। पूछने पर बताया कि वर्ष 2007 में रंजिश के चलते भाइयों के साथ गांव में रहने वाले नसीब पुत्र गौरम की हत्या कर दी थी। हत्या के जुर्म में रोहतक जेल में उम्र कैद की सजा में बंद था। वर्ष 2023 सितंबर को पैरोल पर 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया था। सजा से बचने के लिए हरिद्वार के बहादराबाद के दौलतपुर गांव में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉