Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

फेस्टिवल सीजन के चलते नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के एसएसपी ने जारी किए निर्देश, कहा अराजक तत्वों को नहीं बक्शा जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव और आगामी क्रिसमस, 31 दिसंबर व नववर्ष 2025 फेस्टिवल सीजन के चलते नैनीताल में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सैलानियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड स्वयं कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनके निर्देशों के अनुपालन में जिलेभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार 24 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने ड्यूटी में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बद्री-केदार मंदिर समिति पूरी तरह सतर्क: मंदिरों में चढ़ावे और दान सामग्री की निगरानी व्यवस्था को सख्त बनाने का फैसला, कहा श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि
Ad

एसएसपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की समाप्ति तक सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी वर्दी में रहेंगे तथा मोबाइल फोन हर समय ऑन रखेंगे। सभी बैरियरों पर वीडियो कैमरों के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी और लगातार वीडियोग्राफी व निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

जनपद के सभी बॉर्डर और प्रमुख मार्गों- कालाढूंगी, हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, ज्योलिकोट, कैंची, खैरना, क्वारब, नथुवाखान, लक्ष्मीखान सहित अन्य स्थानों पर दिन-रात सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि होटल और रिसॉर्ट में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों का फॉर्म-सी भरना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। फॉर्म-सी न भरने की स्थिति में संबंधित होटल या रिसॉर्ट संचालक के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। होटल-रिसॉर्ट संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलों की समय सीमा हुई समाप्त: 1124 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के किए गए स्थानांतरण, शिक्षा विभाग नहीं कर पाया तय सीमा में तबादले, मांगा 31 जुलाई तक का समय

नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे हुए है। अफवाह, भ्रामक सूचना या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि विंटर कार्निवाल आठ वर्षों बाद आयोजित हो रहा है और यह खुशी व उत्साह का पर्व है। सभी लोग कानून के दायरे में रहकर इसका आनंद लें। कानून तोड़ने वाले, अराजक तत्व या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉