Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/विकासनगर। चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास यहां एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कार सवार घायलों को खाई से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार के लिए चकराता सीएचसी ले जाया गया। सभी देहरादून से लोखंडी घूमने के लिए निकले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

चकराता से पांच पर्यटक लोखंडी घूमने आए थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें तीन युवक और दो युवतियां थीं। कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के क्षेत्रीय पटवारी अनिल चौहान और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से गम्भीर हालत में पांचों पर्यटकों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस और तहसील के वाहनों से सीएचसी चकराता पहुंचाया गया। अस्पताल के डाक्टर ने एक युवक करन रावत को मृत घोषित कर दिया। दो युवतियों और दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चकराता के डाक्टर रोहित कुमार ने गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

राजस्व उप निरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि वाहन संख्या UKO7-BM0257 आज सुबह चकराता से लोखंडी की तरफ जाते हुए ग्राम लोहारी लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि कार में तीन युवक और दो युवतियों कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता भेजा गया। जहां डॉक्टर ने करन रावत उम्र 24 साल चम्बा आराकोट टिहरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों में ऋषभ उम्र 27 निवासी इद्रापुरम दिल्ली, आकाश उम्र 28 साल निवासी चम्बा, कुमारी वैशाली उम्र 25 निवासी देहरादून कुमारी सपना उम्र 21 साल निवासी रायवाला देहरादून को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉