Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हल्द्वानी:- प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि  अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के इस बदलाव से पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा और लोगों को बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम बाबा के दर्शन करने जा रहे पांच दोस्तों की कार गहरी खाई में गिरी, 29 वर्षीय युवक की मौत, चार घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Ad

शुक्रवार को प्रदेश भर में दिन के समय चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं ने सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास कराया। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक, 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा मेले का आयोजन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉