Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला की हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर :- बीते दिवस रामनगर में 56 वर्षीय महिला विमला देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल ने अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की नीयत से दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हत्या में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना, पत्थर और वाहन भी बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रामनगर को सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट (56 वर्ष), निवासी किशनपुर छोई के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटनास्थल के निरीक्षण में महिला के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 356/2026 के तहत धारा 332(सी), 103(1) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद, अब ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे दर्शन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में तीन संदिग्ध महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद वे एक वाहन से महिला का शव घटनास्थल के पास फेंकते नजर आए। तकनीकी और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर तीनों की पहचान की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की भावना रखता था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विमला देवी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आधुनिक युग में दुर्लभ निदान पद्धतिः हल्द्वानी में अब भी जीवंत है सदियों पुरानी नाड़ी वैद्य परंपरा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों को रामनगर रेलवे मैदान के पास उस समय दबोचा गया, जब वे शहर से फरार होने की फिराक में थे।

आरोपी गिरफ्तार

● मोहित फर्त्याल (32 वर्ष) पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी किशनपुर छोई, थाना रामनगर।
● सैरान (21 वर्ष) पुत्र मुरसलीन, निवासी ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद के पीछे, खताड़ी, थाना रामनगर।
● मो. अब्बूजर (22 वर्ष) पुत्र मो. विलाल, निवासी खताड़ी, थाना रामनगर।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे, एक लोहे का पाना, एक पत्थर, घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04 AN6012 और मृतका के पेटीकोट का नाड़ा बरामद किया।

हत्याकांड के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सोन, उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, पंकज जोशी, वीरेन्द्र बिष्ट, देवेंद्र राजपूत, मनोज सिंह अधिकारी, देवेंद्र राणा, सोमेंद्र सिंह और गणेश जोशी समेत एसओजी एवं कोतवाली रामनगर के कुल 26 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को 2,000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉