Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डीएम नैनीताल के निर्देश पर हुआ तेज राहत अभियान, जंगल में फंसे तीन युवकों को रात में किया रेस्क्यू, एसडीएम नैनीताल और कालाढूंगी की टीम ने दिखाया जज्बा

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम नैनीताल के निर्देश पर शुरू हुआ तेज़ राहत अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कल 7 अगस्त की शाम को रानीकोटा फतेहपुर छड़ा मार्ग पर आड़ियां छड़ा के बीच भारी मलबा गिरने से जंगल में हिमांशु बदलाकोटी और उनके दो साथी फंस गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नैनीताल के त्वरित निर्देश पर एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक, एसडीएम कालाढूंगी परितोष वर्मा और जिला आपदा प्रबंध अधिकारी कमल मेहरा ने राहत अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

राहत योजना के तहत, नैनीताल की ओर से एसडीएम नैनीताल और कोटाबाग की ओर से एसडीएम कालाढूंगी अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने, कोटाबाग के रास्ते से लोगों को निकालने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास तुरंत शुरू किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

बारिश और अंधेरे के बावजूद जिला आपदा कंट्रोलरूम से लगातार समन्वय बनाए रखा गया। अंत में रात 10:30 बजे प्रशासन की सूझबूझ और टीमवर्क से तीनों युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यह अभियान नैनीताल प्रशासन की तत्परता का उदाहरण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉