Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान अनूप कुमार के रुप में हुई है। मौके पर हालातों को देखने के बाद मृतक किसी वाहन से गिरकर या टकराकर हादसे का शिकार हुआ है। नैनीताल से भवाली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे को जाने वाली पखडण्डी में तड़के 40 वर्षीय स्थानीय ग्रामीण अनूप कुमार  का खून से लथपथ शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। एसओ. रमेश बोरा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।

शव की शिनाख्त करने के बाद मौत के कारणों की तलाश की गई। मौके पर बाइक की रगड़ और खून के निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मृतक को किसी बाइक से टक्कर लगना या बाइक से गिरने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर ग्रामीणों और मृतक अनूप के रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में हुआ होगा और सवेरे तक खून का रिसाव मौत का कारण बना होगा। इस मौके पर एसआई सतीश उपाध्याय, श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल मब्बु मियां, कांस्टेबल हरीश नाथ, कांस्टेबल मलकीत और कांस्टेबल दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।]

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉