Medical
उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को शीत लहर और बर्फबारी से पूर्व व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय से वीडियो कॉलिंग में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में राशन, दवाईयां एवं चिकित्सक की तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा जनपद में जहां-जहां रैनबसेरे है उनकी साफ-सफाई के साथ ही सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर ली जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा निराश्रित लोग जो रैन बेसरों में रात्रि निवास करते हैं उनका रजिस्टर में अंकन अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर बर्फ ज्यादा पडती है उन क्षेत्रों में सड़क पर चूना एवं नमक डाला जाए ताकि बर्फ जल्दी पिघल जाए और लोगों का आवागमन के साथ ही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा जहां बर्फ पड़ती है वाहनों में स्नोचेन का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा शीतकाल में होने वाली बीमारियों एवं बचाव के लिए लोगों का जागरूक किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

उन्होंने कहा क्यूआरटी टीमों का गठन शीघ्र कर लिया जाए। धामी ने कहा जिन क्षेत्रों में सड़कों के सम्बन्ध में शिकायत आती है, प्राथमिकता से निदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड वर्ष 2025 में 25वीं शताब्दी मनाने जा रहा है जो कार्य हमने आज तक किये है शताब्दी वर्ष में और अच्छे कार्य करने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने बताया कुमाऊं मण्डल में रैन बसरों का संचालन सुचारू कर दिया गया है तथा चिन्हित किये गये स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी सुचारू कर दी गई है और गरीब असहाय लोगों को कब्बल वितरित किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार

आयुक्त ने बताया कि टनकपुर एप्रोच रोड जो स्टेडियम को जोड़ती है वह काफी खराब हो चुकी है स्टीमेट शासन स्तर पर भेजा गया है धनाभाव के कारण सडक मरम्मत कार्य नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा वर्षाकाल में सड़क का सम्पर्क मार्ग चोरगलिया से कट जायेगा। जिस पर मुख्यमंत्री ने सचिव को शीघ्र धन आवंटन करने के निर्देश दिये ताकि वर्षाकाल से पूर्व सड़क की मरम्मत एवं निर्माण का किये जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉