कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5 करोड़ 28 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने जताया आभार

रामगढ़:- ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली- कैचीधाम तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटकों को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।
मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शासन से 5 करोड़ 28 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर डामरीकरण सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधा मिलें इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान राज्य मंत्री देवेंद्र ढेला, मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत गण, सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे !











