Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत: दरबे से मुर्गा उठा कर ले जाने के बाद कुत्तों पर हमला करने की कोशिश, लोगों में भय का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  ज्योलीकोट क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ रही सक्रियता ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। हाल ही में तेंदुए द्वारा एक मुर्गे को दरबे से उठा ले जाने की घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद अब कुत्तों पर हमले की कोशिश ने लोगों में भय और बढ़ा दिया है।
शनिवार शाम ज्योलीकोट-बेलूवाखान मोटर मार्ग पर गोविंद पाठक और शेर सिंह बिष्ट के कुत्तों पर तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया। हालांकि इस बार तेंदुआ अपने इरादे में सफल नहीं हो पाया, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

लगातार हो रही घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान नवल कुमार, मनोज बरगली मन्नू, मनीष कुमार और गोविंद पाठक समेत कई ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है, ताकि तेंदुए को जल्द पकड़ा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

वहीं, रेंज अधिकारी नितिन पंत ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है और जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। वन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉