Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  मुवानी-थल सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। तीनों युवक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थल क्षेत्र के मालासीमा गांव निवासी प्रदीप ज्याला (24) पुत्र दरपान ज्याला, बॉबी सिंह देऊपा(19) पुत्र डिगर सिंह देऊपा तथा बलवंत सिंह भंडारी (25) पुत्र प्रमोद सिंह भंडारी शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से थल से मुवानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चोपड़ा क्षेत्र के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरे गधेरे में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

हादसे में प्रदीप ज्याला और बॉबी सिंह देऊपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को गधेरे से बाहर निकाला गया। घायल युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

प्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से मालासीमा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉