Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापिथौरागढ़

काली नदी में गिरी जेसीबी, आपरेटर और परिचालक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी-झूलाघाट तालेश्वर निर्माणाधीन मार्ग में एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर और परिचालक दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौप दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

जौलजीबी-झूलाघाट निर्माणाधीन सड़क में इन दिनों कार्य चल रहा है। बुधवार को जेसीबी ऑपरेटर 52 वर्षीय जनक चंद, परिचालक 40 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र गोपाल सिंह निर्माण कार्य के बाद वापस चकदारी लौट रहे थे। रात आठ बजे के आसपास बगड़ीहाट से करीब दस किमी दूर बारमो डयोडा के समीप एकाएक जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कते हुए काली नदी में समा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची एसएसबी, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉