Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

“ऑपरेशन प्रहार” पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध गैस रिफिलिंग की कालाबाजारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 34 छोटे-बड़े सिलेंडर और उपकरण बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  जिले में चलाए जा रहे”ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिवस मनोज कत्याल (एसपी हल्द्वानी) और सुमित पांडेय (क्षेत्राधिकारी रामनगर) के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खराड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारा। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण का काम किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बांट और लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया। पलिस ने कार्रवाई करते
हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो आपस में सगे भाई हैं-

ADVERTISEMENTS Ad

■ अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष)
■ शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष)बरामदगी:

दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज करते हुए थाना रामनगर में FIR नंबर 101/26 पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

बरामदगी:

● 34 गैस सिलेंडर
● LPG रिफिलिंग उपकरण
● तराजू व बाट
● अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)

एसएसपी का सख्त संदेश: डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि
जनसुरक्षा से खिलवाड़ और LPG की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध भंडारण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉