Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

झांझर-अक्सौड़ा से मझेड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का सांसद व मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल/ धारी:-  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत पोखराड़ में आज झांझर-अक्सौड़ा से मझेड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट के साथ पीएमजीएसवाई फेस 3 के अंतर्गत होने वाले कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। सांसद भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मंत्री कैड़ा द्वारा जो भी प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जा रहे है उनको स्वीकृति करने का प्रयास किया जा रहा है, स्वीकृति भी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा यह मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था बरसात के दौरान मोटर मार्ग मै कीचड़ होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मंत्री कैड़ा ने इस मोटर मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा। जिसके बाद मोटर मार्ग के लिए लगभग 4 करोड़ की धनराशि स्वीकृति कराई गई है जिसका कार्य शुरु करा दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सख्त, गुंडा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई, कहा समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा मोटर मार्ग पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सविधा मिलने के साथ ही यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर छह इंजीनियर तत्काल प्रभाव से निलंबित, एक दिन पहले फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी कड़ी कार्रवाई
Ad

इस अवसर पर भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश सरकार में दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला, भावना मेहरा, शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष धारी कृष्ण चंद्र, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, जिला मंत्री कुंदन सिंह चिलवाल, प्रकाश चंद्र नानू, विवेक डंगवाल, पवन डंगवाल, सहित पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉