Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सुबह 6 से 4 बजे तक मां गंगा के कर सकेंगे दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- गंगोत्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गंगोत्री मंदिर समिति ने मुख्य मंदिर दर्शन के समय में संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी लागू करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

समिति के अनुसार अब श्रद्धालु सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद सायंकालीन आरती के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और फिर शाम 7:45 बजे आरती के दौरान दोबारा खोले जाएंगे। इसके बाद रात 10 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

शनिवार को गंगोत्री धर्मशाला में आयोजित गंगोत्री मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की वार्षिक बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। बैठक में आय-व्यय के साथ-साथ इस वर्ष पुजारियों की नियुक्ति और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पिछले वर्ष तक दोपहर 2 बजे तक ही दर्शन होते थे, जिसके बाद मंदिर 3 बजे तक बंद रहता था और फिर पुनः दर्शन शुरू होते थे। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी, इसलिए इस बार सर्वसम्मति से शाम 4 बजे तक लगातार दर्शन कराने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

समिति के मीडिया प्रभारी सतेंद्र सेमवाल के अनुसार, यह बदलाव यात्रियों को धाम में अधिक समय तक रोकने और उन्हें घाटों पर पूजा-अर्चना व अन्य मंदिरों के दर्शन का अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है। अब श्रद्धालु शाम 7 बजे घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी शामिल हो सकेंगे।

इसके साथ ही बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि कोई भी तीर्थ पुरोहित, मंदिर कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मंदिर परिसर में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। साथ ही मंदिर से लाइव दर्शन प्रसारण पर भी पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉