Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही एवं स्कूली वाहनों में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने आज प्रातः क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूली वाहनों की गहनता से चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानक एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

चेकिंग के दौरान जिन स्कूली वाहनों में नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉