Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घर और रिसॉर्ट में हुई दो चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों रुपए के सोने के आभूषण बरामद, एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर (नैनीताल)।  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त रुख और सटीक रणनीति के चलते रामनगर में घर और रिजॉर्ट में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया है, जबकि दूसरी घटना में अंतरराज्यीय सांसी गैंग का पर्दाफाश करते हुए 12 लाख रुपये नकद और बहुमूल्य सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला-1: घर में चोरी का खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad

थाना रामनगर क्षेत्र के लखनपुर निवासी सुमन ने 15 दिसंबर 2025 को तहरीर देकर बताया था कि दिल्ली से लौटने पर उनके घर से दो कड़े, दो चूड़ियां और दो सोने के बिस्किट चोरी हो गए हैं। मामले में एफआईआर संख्या 414/25 धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर 16 दिसंबर को चोरपानी क्षेत्र से नवदीप शर्मा निवासी पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक विधि-विवादित किशोर भी शामिल पाया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और सोने के बिस्किट बरामद किए गए, जिनकी शिनाख्त वादिनी ने मौके पर की।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम

मामला-2: रिजॉर्ट में विवाह समारोह के दौरान चोरी

दूसरी घटना 3 नवंबर 2025 की है, जब टियारा रिजॉर्ट रामनगर में विवाह समारोह के दौरान बिन बुलाए मेहमान बनकर आए चोरों ने सोने के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन से भरा बैग चोरी कर लिया था। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 400/25 दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर मध्य प्रदेश के कुख्यात सांसी गैंग की संलिप्तता उजागर की। पुलिस दबिश के दौरान आरोपी फरार हो गए, लेकिन मौके से 12 लाख रुपये नकद और बहुमूल्य सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से इनकार करने पर युवती ने युवक पर किया चप्पलों से हमला, कोतवाली गेट पर अफरा-तफरी का माहौल, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किया बचाव

पुलिस के अनुसार सांसी गैंग बड़े होटल और रिजॉर्ट में विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर प्रवेश करते हैं और मौका मिलते ही नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि चोरी और अपराध के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉