Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चोरी की नगदी बरामद अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तल्लीताल पुलिस ने पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की नगदी बरामद कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को पायलट बाबा आश्रम के सेवादार सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर बताया कि आश्रम के पूर्व सेवादार संजू और दीपक कुमार ने 9 मार्च की रात मंदिर की खिड़की तोड़कर दानपात्र से नगदी चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन तथा सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान की।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 14 मार्च को भूमियाधार माता मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कार्की उर्फ संजू (20 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम और दीपक कुमार (21 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 1324 रुपये नकद (नोट व सिक्के) बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना तल्लीताल में मुकदमा संख्या 12/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331 (4) तथा विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 317 (2)/3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा (चौकी प्रभारी ज्योलीकोट), उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय (थाना तल्लीताल), कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी (चौकी भुजियाघाट) और कांस्टेबल पदम सिंह (चौकी ज्योलीकोट) शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉