Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

स्वास्थ्य विभाग में 133 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, नर्सिंग अधिकारियों के 103 और दंत चिकित्सक के 30 पदों के लिए भरे जा सकेंगे आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  स्वास्थ्य विभाग में 133 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन  बोर्ड ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी। नर्सिंग अधिकारियों के 103 पदों पर आवेदन प्रक्रिया दो दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी, जबकि दंत चिकित्सक (बैकलॉग) के 30 पदों के लिए तीन दिसंबर से 23 दिसंबर तक आवेदन भरे जा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

बोर्ड के अनुसार नर्सिंग अधिकारी के लिए सीधी भर्ती में महिला डिप्लोमाधारी 63, महिला डिग्रीधारक 31, पुरुष डिप्लोमाधारक 5 और पुरुष डिग्रीधारक 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा दंत चिकित्सकों के 30 बैकलॉग पदों में अनारक्षित वर्ग के 4, एससी 14, एसटी 3 और ओबीसी के 9 पद निर्धारित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पतालों में सेवाएं मजबूत होंगी और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉