Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपूरा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, सीएससी सेंटर किए गए सील

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित सीएससी सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में अनियमितताएं मिलने पर 8 सेंटर तत्काल बंद कर दिए गए।
एसपी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और सीओ रामनगर सुमित पांडेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुशील कुमार की देखरेख में 5 टीमों ने 19 सेंटरों की जांच की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

पुलिस के अनुसार कई केंद्रों पर रजिस्टर मेंटेन नहीं किए गए थे, रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी, सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और संचालकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र भी नहीं मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

बंद किए गए सेंटर
सब्बू सीएससी सेंटर, सोल्यूशन पॉइंट, साइबर प्लेनेट, ग्राहक सेवा केंद्र (उत्तर उजाला), नसीम सीएससी सेंटर, डिजिटल स्टेशन सीएससी सेंटर, अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र और देवभूमि जन सेवा केंद्र को सील कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखें, अनियमितता दिखने पर तुरंत सूचना दें और नियमों का पालन कर सुरक्षित सेवाओं को बढ़ावा दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉