Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान, नमूनों को जांच हेतु भेजा रुद्रपुर प्रयोगशाला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी, नैनीताल के आदेशों के क्रम में आज 31 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र तथा लालकुआं के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान का उद्देश्य मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम करना तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत हल्द्वानी क्षेत्र में 3 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय
Ad

निरीक्षण के दौरान एक खाद्य कारोबारी के प्रतिष्ठान से किशमिश का विधिक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही संबंधित कंपनी तथा डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा विक्रय की जा रही किशमिश में लेबलिंग संबंधी अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक (पैकेजिंग एवं लेबलिंग) विनियमों के अंतर्गत मिसब्रांडिंग के संबंध में चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है।

निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी/नैनीताल सर्किल, अभय कुमार सिंह द्वारा उक्त विधिक खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया।

लालकुआं क्षेत्र में कार्रवाई अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी ग्रामीण एवं लालकुआं द्वारा 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं 1 विधिक नमूना जांच हेतु नियमानुसार संग्रहित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान

उपर्युक्त विधिक खाद्य नमूने एवं सर्वे नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर प्रेषित किया गया।

अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों का उपयोग करने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का विक्रय न किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में 2 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य के हित में जनपद में मिलावटी, असुरक्षित एवं मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों के विरुद्ध निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉