Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल हल्द्वानी में, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश, प्रशासन अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में कल शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे।
माननीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल श्री दीपक रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पांच आरोपियों को छह माह के लिए किया जिला बदर, जिलाधिकारी न्यायालय ने जारी किए आदेश, विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आधार पर की कार्रवाई
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि शहर की जनता एवं बाहरी आगंतुकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्व में ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, लालकुआं से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर (डब्बू), शंकर कोरंगा, शांति मेहरा,  दिनेश आर्य, दीपक मेहरा सहित आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉