Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ज्योलिकोट में टैंकरों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति जारी, डीएम ने दिये कड़े निर्देश,

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जनपद नैनीताल के ज्योलिकोट एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में दूषित पेयजल से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए  उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा आज शुक्रवार को भी क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य जारी रखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अधीक्षण अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, हल्द्वानी एवं अधीक्षण अभियन्ता, पेयजल निगम के द्वारा जनप्रतिनिधियों व विभागीय टीम के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न पेयजल टैंकों, स्रोतों एवं पाईप लाईनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टैंकों की सफाई, क्लोरीनेशन, फ्लैशिंग एवं मरम्मत के कार्य युद्धस्तर पर कराये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पेयजल विभाग को कड़े निर्देश दिये हैं कि ज्योलिकोट क्षेत्र में पेयजल की शुद्धता एवं नियमित आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डायरिया और पीलिया के प्रकोप को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट पूरी तरह अलर्ट, सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना, कहा इलाज में किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Ad

उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। समस्त पेयजल स्रोतों, टैंकों एवं वितरण लाईनों का नियमित रूप से क्लोरीनेशन एवं सैम्पलिंग करायी जाये तथा रिपोर्ट प्रतिदिन जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जाये।

जहाँ-जहाँ पाईप लाईन लीकेज या क्रॉस-कनेक्शन की शिकायत है, वहाँ तत्काल मरम्मत करायी जाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर घर-घर सर्वे एवं जल जनित रोगों की निगरानी जारी रखी जाये, साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से निरन्तर संवाद बनाकर पेयजल से सम्बन्धित प्रत्येक शिकायत का निस्तारण किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने जल जनित रोगों से पीड़ित अस्पताल में भर्ती लोगों का हाल जाना, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि विगत दो दिनों में जल संस्थान द्वारा 4 टैंकरों से 110 परिवारों में 15,500 लीटर से अधिक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, देवलढुंगा लाईन की 500 मीटर फ्लैशिंग, 14 शिकायतों का निस्तारण तथा 8 पेयजल नमूनों का संग्रहण किया जा चुका है। क्षेत्र में दूषित जल से बचाव हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉