Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

कार के नीचे नवजात को बेसहारा छोड़ा, लोगों की सतर्कता से बच्ची समय पर पहुंची अस्पताल, घटना ने खड़े किये कई सवाल

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  आजकल नवरात्रों में कन्या पूजन कर छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जा रही है और आशीर्वाद लिया जा रहा है। लेकिन इसी बीच रुद्रपुर में एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बीती शनिवार की शाम  इंद्रा कॉलोनी और सिंह कॉलोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर खड़ी एक कार के नीचे से अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। तब लोगों ने करीब जाकर देखा तो वहां लगभग दो दिन की नवजात बच्ची बेसहारा पड़ी थी। मासूम की हालत खराब थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके शिशु की मौत, जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
Ad

कल शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे संपर्क मार्ग पर खड़ी कार के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग आवाज की दिशा में पहुंचे तो वहां नवजात बच्ची को देखकर हैरान रह गए। मासूम को इस तरह बेसहारा छोड़ने की घटना से लोगों में बहुत ही नाराजगी दिखी। उन्होंने बिना देर किए आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ विभव सैनी, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि और चिकित्सकों की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद भट्ट व मंत्री कैड़ा ने किया 40 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 मोटर मार्गो का शिलान्यास, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

इस घटना ने खड़े किए कई सवाल

नवरात्र में जहां कन्याओं को देवी मानकर उनके पैर पूजे जा रहे हैं, वहीं इस नवजात को कार के नीचे छोड़ने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस उम्र में बच्ची को मां की गोद, दूध और देखभाल की सबसे अधिक जरूरत होती है, उस समय उसे सुनसान रास्ते पर बेसहारा छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को समय पर उपचार मिल सका। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को वहां कौन छोड़ गया और इसके पीछे की क्या वजह है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉