Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पुलिस ने गोवंश पशुओं को कटने से बचाया, तस्कर मौके से फरार, पुलिस ने पशु क्रूरता के तहत केस किया दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार पुलिस ने बीती देर शाम भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गौवंशीय पशुओं को कटने से बचाया, पुलिस को देख तीन तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि से सिकरोड़ा गांव में कुछ व्यक्तियों के गोकशी करने के लिए दो बैलों को लाया जा रहा है, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पुलिस मस्जिद के सामने चौराहे पर पहुंची। पुलिस को वहां से दो व्यक्ति दो सफेद बैलों के गले में बंधी रस्सी को पकड़ कर ले जा रहे थे, पीछे से आ रहे व्यक्ति के हाथ में एक थैला था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

आरोपी पुलिस को देख मौके से पशु छोड़कर फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से गौकशी उपकरण बरामद किए हैं, फरार आरोपियों की पहचान राव फरदूला पुत्र राव अफजल निवासी हरिद्वार, कलीम पुत्र ईमामी निवासी हरिद्वार और खुर्शीद उर्फ काला पुत्र ईमामी निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है, तीनों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉