Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए 36 पोलिंग पार्टी आज रवाना, 24 जुलाई को विकास खंड बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ एवं धारी में होगा मतदान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण 24 जुलाई के लिए जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 36 पोलिंग पार्टियों को 22 जुलाई को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया।
इनमें विकास खंड ओखलकांडा के 33 तथा बेतालघाट ब्लॉक के 3 मतदान दल शामिल हैं। प्रथम चरण में 24 जुलाई को विकास खंड बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ एवं धारी में मतदान सम्पन्न होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न कराने के लिए मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड भीमताल एवं कोटाबाग के 1060 पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक चुनाव कार्य को पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ सम्पन्न करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संवेदनशील हैं, इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पीठासीन अधिकारी चुनाव डायरी का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

प्रशिक्षण में मतपत्र को सावधानीपूर्वक मोड़ने की विधि, मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदान पेटियों को सुरक्षित सील करने, दिव्यांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं को प्राथमिकता देने और मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने मतदान प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया और कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच.बी. चंद, नोडल मतपेटी राजेन्द्र पांडे सहित विकास खंड हल्द्वानी के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉