Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी, तापमान में आई गिरावट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून,पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। शेष जिलों के लिए तेज बारिश की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में छह जुलाई तक निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ व भूस्खलन जैसी स्थितियां बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे में 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्यत: यह आंकड़ा 8.6 मिलीमीटर रहता है।
राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉