Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदने पर युवक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात को फ्लैट में भीषण आग लग गई थी। फ्लैट में आग लगने से अंदर मौजूद युवक काफी डर गया और अपनी जान बचाने के लिए वो तीसरी मंजिल से कूद गया। तीसरी मंजिल से कूदने के कारण युवक को गंभीर चोटें आई। युवक को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि नक्षत्र वाटिका निकट रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई है। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने पर पता चला कि सोनू सिंह (36) पुत्र श्यामवीर निवासी नक्षत्र वाटिका फ्लैट नंबर 57 की तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण कूल्हे, चेस्ट व शरीर के अन्य जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायल सोनू सिंह को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे  मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉