Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का किया निरीक्षण, गुणवत्ता से कार्य करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने रविवार को गौलापुल की एप्रोच रोड और गौला पुल सहित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सुरक्षात्मक कार्य का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगभग एक अरब रुपए से सरकार सुरक्षात्मक कार्य करा रही है। ऐसे में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य और बरसात से पहले बचाव संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सचिव मुख्यमंत्री व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को सांसद श्री भट्ट ने पिछले वर्ष बरसात में आई आपदा की वजह से हुए नुकसान के लिए किया जा रहे सुरक्षात्मक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया, गौलापुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि बरसात में नुकसान न हो इसलिए बड़े-बड़े बोल्डरों को प्रभावित इलाके के किनारे लगाया जाए। ताकि बरसात में पानी के वेग को कमजोर किया जा सके। इसके अलावा रेलवे की तरफ से हो रहे सुरक्षात्मक कार्य पर भी संतोष जताया। उसके बाद श्री भट्ट ने  गौलापुल के लिए किया जा रहे सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया, मानसून की बरसात शुरू होने से पहले विभागीय अधिकारियों को गौला के सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया की पिछले वर्ष आपदा से हुए नुकसान की सुरक्षात्मक कार्य के अलावा पुल के पिलरों के सुरक्षात्मक कार्य के लिए भी इस वर्ष कार्य किया जा रहा है। जिन कार्यों को देखते हुए सांसद श्री भट्ट ने संतोष व्यक्त किया और यथाशीघ्र उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के किनारे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने सिंचाई विभाग को गुणवत्तापूर्ण सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए, कहा कि मानसून से पूर्व तेजी के साथ सुरक्षात्मक कार्य पूरे किए जाने बेहद आवश्यक है। मौके पर मीडिया से बात करते हुए श्री भट्ट ने बताया कि लगभग एक अरब रुपए से सरकार सभी प्रकार के सुरक्षात्मक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी से उनकी वार्ता हो चुकी है और बजट में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। ऐसे में उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad


श्री भट्ट ने कहा कि वर्तमान में जितने भी सुरक्षात्मक कार्य हो रहे हैं उनको और भी प्रभावी तरीके से मानसून के सीजन के बाद भी किया जाएगा, क्योंकि कई स्थानों पर अभी बड़े-बड़े बोल्डरों से सुरक्षा की जाएगी और उसके स्थाई स्ट्रक्चर को मानसून सीजन के बाद भी बनाया जाएगा। श्री भट्ट ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित जिला प्रशासन व अन्य विभागों को बेहद संवेदनशीलता से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉