Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर की कई घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान, पुलिस कर्मियों के लिए आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में पुलिस बल को मजबूत करने और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं में विस्तार की दिशा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं की हैं। बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के विभिन्न विंग में खाली पड़े 1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान किया। इसके साथ ही थानों के बजट में दोगुना इजाफा करने, विवेचकों को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराने और पुलिसकर्मियों के लिए आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हथियारों से लैस हमलावरों ने घर पर धावा बोलकर की फायरिंग, 35 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस थानों को विभिन्न खर्चों के लिए मिलने वाली धनराशि को चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये किया जाएगा। इससे थानों के दैनिक कामकाज और आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अधिक बजट उपलब्ध हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस बल की उपलब्धता और तैनाती को बेहतर बनाने के लिए थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या की भी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद जरूरत के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि उपलब्ध मानव संसाधन का प्रभावी उपयोग हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विवेचकों को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। इससे पुलिस जांच में आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और विवेचना की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट, 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, 23 से फिर बदल सकता है मौसम

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के आवास और बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर दिया। इसके तहत देहरादून में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा और परिवारों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पुलिस मॉडर्न स्कूल को तथा देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल का अपग्रेड किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉