Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई उत्तराखंड के चार युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

मुरादाबाद:-  लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जान गंवाने वाले सभी नैनीताल जिले के रहने वाले हैं। वह नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसा मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास हुआ। रामपुर की ओर से आ रही कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग नैनीताल जिले के रहने वाले थे और नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मृतकों की पहचान दयाल रावत निवासी नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दयाल रावत नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात थे। हादसे में घायल यशदीप पांडे योगा टीचर और हल्द्वानी के रहने वाले थे।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉