Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसआईआर कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर के कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी नोटिसों की सुनवाई विभिन्न बूथों पर की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोटिसों की तामील एवं रसीदें संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, पिता के नाम अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है तो संबंधित व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बूथ पर पहुंचकर उसका निराकरण करा सकते हैं। सभी बीएलओ बूथों पर उपलब्ध हैं और प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में किया बड़ा फेरबदल, डॉ.आशुतोष सयाना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिकाधिक शुद्ध और प्रमाणिक बनाना है, इसलिए सभी अधिकारी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा:- तेज रफ्तार टैंकर ने तीन छात्रों को मारी टक्कर, 10वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत, दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार जारी

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सही रूप से दर्ज किए जा सकें। मंडलायुक्त ने संबंधित बीएलओ और निर्वाचन कार्मिकों को अभियान के दौरान सतर्कता, समन्वय और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कराएं, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर, बीएलओ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉