Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नौकरी लगवाने के नाम पर 26.55 लाख की ठगी, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक को  गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की तैनाती आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्रनगर में प्रधान सहायक के पद है। आरोपी महिला वर्ष 2023 से फरार चल रही थी नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अमित कुमार निवासी ऋषिकेश ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। अमित ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रविकांता ने सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उसे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र भी दिया था। उसे इसका पता सचिवालय जाने के बाद लगा। मामले में केस दर्ज कर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad

रविवार को पुलिस ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई, सारथी वेडिंग प्वाइंट के पीछे अलकनंदा एन्क्लेव, जोगीवाला, दून को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उस पर नौकरी दिलाने के नाम पर  ठगी के मामले में तीन केस दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉