Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य का उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण, सुरक्षात्मक तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिले के भ्रमण पर पंहुचे उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ने मंगलवार को भूस्खलन प्रभावित बलियानाला क्षेत्र में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रीटमेंट कार्य समय से पूर्ण किए जाएं। अधिक संवेदनशील स्थलों बरसात के दौरान सुरक्षा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने  गतिमान कार्यों की विभित्र बेंच पर जाकर विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से परियोजना के तहत सभी कार्य सुरक्षात्मक तरीके से करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के एई सुमित कुमार ने बताया कि बलियानाला में सिचांई विभाग सुरक्षा के कार्य प्रगति में है। जिसकी तीन साल की कार्य अवधि है। कुछ कार्यों में डीपीआर संशोधित की गई है। कार्य आवश्यकतानुसार योजना की लागत जो पूर्व में 177.91 करोड़ थी और बढ़कर 298.93 करोड़ हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील परिसर और उपजिलाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश
Ad

शिक्षा मंत्री ने प्रभावित लोगों को विस्थापन के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाक़ात की। उन्होंने कहा कि ट्रीटमेंट कार्य के दौरान आबादी वाले इलाके प्रभावित नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए संबंधित विभाग तकनीकी एजेंसी के सुझाव के अनुरूप कार्य करने के आदेश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉