उत्तराखण्डनैनीताल
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
ADVERTISEMENTS
नैनीताल:- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त, रविवार को सुबह 11 बजे से राजकीय इण्टर कालेज, डौनपरेवा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने बताया कि शिविर में मा. सांसद, लोकसभा क्षेत्र नैनीताल-ऊधमसिंह नगर अजय भट्ट द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, आमजन को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











