Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में 29 प्रतिशत तक हो सकती है बिजली के दामों में बढ़ोतरी, विद्युत दरों के टैरिफ प्रस्ताव पर 15 फरवरी तक मांगे सुझाव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। यूपीसीएल के नई विद्युत दरों के टैरिफ प्रस्ताव पर 15 फरवरी तक सुझाव दिए जा सकते हैं। यूपीसीएल प्रबंधन ने इसकी सूचना जारी करते हुए अपने सभी संबंधित कार्यालयों में टैरिफ प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध करा दी है, जिसे निशुल्क देखा जा सकता है। नियामक आयोग व यूपीसीएल को सुझाव भेजे जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, टैरिफ प्रस्तावों में यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें अगर पिटकुल और यूजेवीएनएल के प्रस्तावों को भी जोड़ दें, तो यह 29.23 प्रतिशत का प्रस्ताव है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बीपीएल उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है, जबकि फिक्स चार्ज में बदलाव नहीं मांगा गया। अन्य घरेलू श्रेणी के सभी स्लैब में औसत 11.92 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

अघरेलू श्रेणी के टैरिफ में औसत 12.66 प्रतिशत, सिंगल प्वाइंट बल्क सप्लाई में 13.14 प्रतिशत, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी में 12.54 प्रतिशत, निजी नलकूप श्रेणी में पांच प्रतिशत, इंडस्ट्री में 11.91 प्रतिशत, मिश्रित भार के टैरिफ में 12.56 प्रतिशत, रेलवे ट्रैक्शन के टैरिफ में 13.54 प्रतिशत, विविध चार्जेज में 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉