Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में बढ़ती ठंड के चलते बिजली की खपत में उछाल, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और गिरते तापमान के बीच बिजली की मांग 4 करोड़ यूनिट तक पहुंची

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-प्रदेश में बढ़ रही ठंड के चलते बिजली की खपत में तेजी से उछाल आ गया है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में गिरते तापमान के बीच मंगलवार को बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई। दिवाली के दौरान जहां मांग करीब तीन करोड़ यूनिट प्रतिदिन थी, वहीं अब यह एक करोड़ यूनिट तक बढ़ चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार, दिवाली के बाद मात्र आठ दिनों में बिजली की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में यूजेवीएनएल से 1.1 करोड़ यूनिट और केंद्रीय पूल से 1.4 करोड़ यूनिट, यानी कुल 2.5 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति हो रही है। शेष बिजली की व्यवस्था बाजार से की जा रही है ताकि मांग के अनुरूप आपूर्ति बनी रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

उधर, यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में घोषित या अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया कि बढ़ती मांग के बावजूद उपभोक्ताओं को आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉