Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पुलिस लाइन में तैनात 54 वर्षीय एएसआई संजय खाती का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का आकस्मिक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई ।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से गंगोलीहाट निवासी संजय खाती वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में रुद्रपुर पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह अपने परिवार के साथ कोतवाली स्थित पुलिस आवासीय परिसर में रह रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर लौटे। दिन में आराम करने के बाद शाम को सो गए। रात में जब ड्यूटी पर जाने का समय हुआ तो वह नहीं उठे। करीब रात 10 बजे उनकी पत्नी ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहोश पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
इस बीच जितेंद्र चौधरी समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉