Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने मानसून को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका टापू का किया भ्रमण, कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उपजिलाधिकारी (न्यायिक) रेखा कोहली ने मंगलवार को तहसील लालकुआँ अन्तर्गत दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू (बिन्दुखत्ता) का वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आगामी मानसून के दृष्टिगत भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने अवगत कराया कि अगस्त माह तक का राशन क्षेत्र में वितरित कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने अवगत कराया कि तीन माह की जीवन रक्षक औषधियां आवश्यक मात्रा में उपलब्ध करा दी गयी हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने श्रीलंका टापू में यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति कराये जाने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त गौला नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने हेतु तटबन्ध बनाये जाने तथा श्रीलंका टापू से डोराडाम तक बने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने की मांग की गयी। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी द्वारा वन क्षेत्राधिकारी गौला को आगणन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। चिकित्सा अधिकारी डा. लव पाण्डे ने बताया कि कुल 57 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया तथा पशु चिकित्साधिकारी हिमांशु धर्मशक्तू ने अवगत कराया कि छोटे एवं बड़े कुल 72 पशुओं हेतु दवा का वितरण किया गया। जन समस्या सुनने के उपरान्त उपजिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

भ्रमण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डा. लव पाण्डे, डा. ऋचा शुक्ला, डा. किशन गुप्ता पशुचिकित्साधिकारी डा. हिमांशु धर्मशक्तू, चन्दन सिंह अधिकारी-वन क्षेत्राधिकारी, मनीषा आर्या सुपरवाईजर बाल विकास, राजेश जोशी-अपर सहायक अभियन्ता लोनिवि, अविनाश दानू अपर सहायक अभियन्ता सिंचाई विभाग, राहुल चौहान- कनिष्ठ अभियन्ता जल संस्थान, मोहित कठायत-पूर्ति निरीक्षक खाद्य विभाग, मोहित बोरा रजिस्ट्रार कानूनगो, मनोज राजस्व निरीक्षक, राजेश यादव-पशुधन प्रसार अधिकारी, विरेन्द्र चन्द्र एवं लक्ष्मी नारायण यादव राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉