Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप

कालाढुंगी:-  बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय चंद्रभान की करंट लगने से मौत हो गई, हादसे के बाद बिजली विभाग और मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रभान निवासी धमोला कालाढुंगी, बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन में ठेकेदारी के तहत कार्य करता था, बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गैबुआ क्षेत्र में बिजली की लाइन में खराबी आ गई थी, खराबी को ठीक करने के लिए चंद्रभान बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान वह पोल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक करंट लगने के बाद चंद्रभान पोल से नीचे गिर गया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में उसे उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से फरार
Ad

मामले को लेकर बिजली विभाग के जेई मनोहर सिंह ने बताया कि हादसा शटडाउन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले कर्मचारी के पोल पर चढ़ जाने के कारण हुआ। उनके अनुसार नीचे मौजूद कर्मचारी शटडाउन लेने की प्रक्रिया में था।

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन उससे पहले ही चंद्रभान पोल पर चढ़ गया, इसी दौरान उसके सिर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से संपर्क हो गया और करंट लगने के बाद वह नीचे गिर गया। जेई ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना

हादसे के बाद एक बार फिर बिजली विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और शटडाउन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन कितना जरूरी है, यह हादसा इसकी गंभीरता को सामने लाता है, फिलहाल पुलिस और विभागीय स्तर पर मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉