Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

महिला ने नहर में छलांग लगाकर दी जान, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला द्वारा छलांग लगाने की घटना घटित हुई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ गोताखोर दल ने हल्दी नहर में गहन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया। नहर के तेज बहाव एवं गहराई को ध्यान में रखते हुए सर्चिग कार्य सावधानीपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। एसडीआरएफ टीम ने निरंतर प्रयास जारी रखते हुए आज महिला का शव बरामद किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

बरामद शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतका की शिनाख्त रोशनी पत्नी सुदेश, उम्र 22 वर्ष, निवासी द्विकली, थाना बनडा, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉