Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस ने 462 लापरवाह चालकों पर की कार्यवाही: शराब के नशे में वाहन चलाता कार चालक गिरफ्तार, छह वाहन किए सीज, 14 का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में यातायात के नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस ने चैकिंग में 462 लापरवाह चालकों पर कार्यवाही की। इस दौरान छह वाहन सीज किए। 14 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

नाबालिग को स्कूटी देने पर काठगोदाम पुलिस ने पिता पर पिता के खिलाफ एफआईआर कर 33,500 रुपए का चालान किया और वाहन सीज़ कर दिया। शराब के नशे में लहराता आया कार चालक, भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसका वाहन भी सीज़ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद में पुलिस अधीक्षक यातायात / क्राइम नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा।
इसी क्रम में सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारियों द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों 462 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 06 वाहनों को सीज कर 14 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 1,51,000 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

इसके अतिरिक्त दो गंभीर मामलों में पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए जनता को स्पष्ट संदेश दिया है, सड़क नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नही किया जाएगा। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार व पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान यूके 04 आर 1338 नंबर की स्कूटी को रोका, जिसे 16 वर्ष का नाबालिग चला रहा था। उसके पास न तो वैध लाइसेंस था और न ही दस्तावेज। पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के था। वाहन स्वामी (पिता) के विरुद्ध धारा 199A एमवी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। स्कूटी सीज़ की गई और 33,500 का कोर्ट चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करना आवश्यक: नवीन वर्मा

भीमताल में शराब के नशे में लहराता आया कार चालक, मेडिकल के बाद गिरफ्तार किया गया। इसका वाहन सीज़ किया गया। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सूर्य प्रताप सिंह निवासी मल्लीताल, वाहन को शराब के नशे में तेज़ी से गाड़ी लहराता हुआ चलाता पाया गया। मेडिकल परीक्षण के उपरांत धारा 185/207 एमवी एक्ट के तहतआवश्यक कार्यवाही करते हुए कार सीज़ कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉