Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विदेशी युवक ने कोतवाली में किया हंगामा, पुलिस कर्मियों से की बदतमीजी, अफरा-तफरी का माहौल बना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कोतवाली परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विदेशी युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूडान का रहने वाला यह युवक कोतवाली के भीतर अचानक आक्रामक हो गया पुलिस कर्मचारियों के साथ बतमीजी करते हुए उनको धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया।
बताया जा रहा है कि दोपहर के समय दो से तीन सूडानी युवक कोतवाली के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान एक युवक की किसी स्थानीय व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया। युवक परिसर में जोर-जोर से चिल्लाने और विरोध करने लगा।

स्थिति बिगड़ती देख अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को किसी तरह काबू में किया और उसे बांधकर लॉकअप में बंद कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि युवक की पहचान कोम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और हल्द्वानी घूमने आया हुआ था। पूछताछ में उसके सभी कागजात और वीज़ा वैध पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के कारण कूटनीतिक और कानूनी दृष्टिकोण से संयम बरता गया है। हालांकि युवक की गतिविधियों पर अब भी नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक को  नैनीताल रोड कॉलेज के पास टहलते हुए देखा। कोतवाली में हुई इस अप्रत्याशित घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन समय रहते पुलिस ने इसे नियंत्रण में ले लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉