Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 25वें दिन एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R की दी गई जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के क्रम में आज पखवाड़े के 25वें दिन नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में एच.एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें लगभग 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को घर एवं विद्यालय स्तर पर कचरे का सही प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी तथा स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी ने बताया कि प्रभावी कचरा प्रबंधन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया कचरे को उसके उत्पन्न होने के स्थान पर ही अलग-अलग रखना है। विद्यार्थियों को कचरे की चार श्रेणियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, विशेष सतर्कता बरतने की अपील
Ad

● गीला कचरा -भोजन के अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके व अन्य जैविक कचरा ।
● सूखा कचरा * कागज, गत्ता, प्लास्टिक, काँच, धातु जैसी पुनर्चक्रण योग्य सामग्री सेनेटरी कचरा
● इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड, डायपर आदि, जिन्हें सुरक्षित तरीके से अलग रखना आवश्यक है।
● विशेष देखभाल वाला कचरा बैटरी, बल्ब, ई-वेस्ट व अन्य घरेलू हानिकारक अपशिष्ट।

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं 3R पर विशेष जोर

विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने, प्लास्टिक कचरे को खुले में, नालियों व जलस्रोतों में न फेंकने तथा उसे अलग एकत्र कर नगर निगम की संग्रहण व्यवस्था को सौंपने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही Reduce, Reuse & Recycle (3R) सिद्धांत को समझाया गया और घर पर गीले कचरे से खाद बनाने की सरल विधि की भी जानकारी दी गई, जिससे कचरे की मात्रा कम करने के साथ-साथ उपयोगी जैविक खाद प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन, वर्षों से हाईस्कूल का इंटर में उच्चीकरण करने की मांग का मंत्री कैड़ा ने किया सपना साकार, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.सी. सामंत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने तथा कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने घरों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर से ही कचरा पृथक्करण की शुरुआत करे तो स्वच्छता अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिलेगी

कार्यक्रम में बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनोज नेगी, SBM टीम से मनीष पांडेय तथा PMU टीम से पंकज द्विवेदी उपस्थित रहे।

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विद्यालयों एवं संस्थानों में निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉